आज सब बढ़िया रहने वाला है लेकिन, परिवारिक जीवन मे झंझट हो सकता है. आज जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद भी हो सकता है. किसी बात को लेकर ज्यादा तूल बिल्कुल ना दें अन्यथा परेशानी उत्पन्न हो सकती है. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है.
विदेश जाने के इच्छुक लोगों को मिल सकता है शुभ समाचार
विदेश जाने के इच्छुक लोग और नौकरीपेशा वालों को भी लाभ मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. आप ताजे फूल की तरह अपने स्वाभाव में ताजगी बनाये रखें. ऑफिस का जो काम आपने किया है बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे. समाज में भी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
दिन की शुरुआत होगी मंगलकामना के साथ
आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. आज कोई भी अटका हुआ कार्य पूर्ण हो जाएगा. आज दिन की शुरुआत मंगलकामना के साथ होगी. घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है. पूजा पाठ हवन इत्यादि हो सकता है. कहीं से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. गणेशजी कहते हैं कि इस समय आध्यात्मिकता आपके मन को राहत देगी. धार्मिक कार्यों मे रूचि बढ़ेगी.
परिवारिक जीवन में हो सकता है झंझट
आज सब बढ़िया रहने वाला है लेकिन, परिवारिक जीवन मे झंझट हो सकता है. आज जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद भी हो सकता है. किसी बात को लेकर ज्यादा तूल बिल्कुल ना दें अन्यथा परेशानी उत्पन्न हो सकती है.
शारीरिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. आज मानसिक और शारीरिक कष्ट से छुटकारा मिलने वाला है. माता और पिता की सेहत भी आज अच्छी रहेगी.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.