दिशाशूल के हिसाब से कन्या राशि वालों को आज दक्षिण दिशा में जाने की मनाही है लेकिन यदि इस दिशा में यात्रा करना ही पड़े तो उससे पहले दही या गुड़ का सेवन जरूर करें. आज हनुमान जी की पूजा करें. हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ें और चोला चढ़ाएं. आज अगर कहीं गाय मिले तो हरा चरा जरूर खिलाएं.
पंडित नंद किशोर की मानें तो करियर दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला रहेगा. कुछ भी कार्य करने से पहले सोच विचार विमर्श अवश्य कर लें तभी कार्य में सफलता हासिल होगी. कार्य के सिलसिले से संध्या तक कोई यात्रा करनी पड़ सकती है. वह यात्रा आपके लिए लाभप्रद रहेगी. आज आप अपने वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें. ऑफिस में किसी से वाद विवाद हो सकता है. नौकरी पेशा वर्ग में किसी ना किसी प्रकार से काम में अड़चन आने से कर्मचारियों को परेशानी हो सकती है.
व्यापार में धन निवेश करने बचें
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन मिला जुला रहने वाला है. यानी कि ना ज्यादा लाभ और ना ही ज्यादा हानि रहेगी. व्यापार में धन निवेश करने से पहले थोड़ा सोच विचार अवश्य कर लें. व्यापार में लगातार माल की बढ़ती कीमतों के चलते कोई पुराने दामों पर लिया गया आर्डर पूरा करने को लेकर अधिक दबाव देखा जा सकता है. इससे चलते व्यापारिक घाटा भी होने की संभावना बन सकती है. साथ ही आज आपके खर्च भी अधिक रहने वाले हैं. आज आप भौतिक चीजों पर पैसा खर्च कर सकते हैं.
माता-पिता से हो सकती है अनबन
किसी बात को लेकर पिता आपसे नाराज रह सकते हैं लेकिन, दिन के उत्तरार्ध में परिवार का माहौल हंसी खुशी वाला होगा. हालांकि, जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे जिससे मन हल्का होगा. प्रेम संबंध मामलों में आज किसी बात को लेकर पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है. आज आपके घर मेहमानों का आगमन हो सकता है जिनके आने से आपका मन बहुत प्रसन्न होगा.
कन्या राशि हेल्थ
आज सर्दी, खांसी से पीड़ित रह सकते हैं. बेवजह ठंड मे निकलने से बचें. आज तबियत खराब हो सकती है. इस वजह से अस्पताल का चक्कर भी काटना पड़ सकता है. सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी अवश्य बरतें.
कन्या राशि वालों के लिए आज का शुभ अंक 05 है और शुभ रंग हरा है. दिशाशूल के हिसाब से दक्षिण दिशा में जाने की मनाही है लेकिन दक्षिण दिशा में यात्रा करना पड़े तो उससे पहले दही या गुड़ का सेवन जरूर करें. आज हनुमान जी की पूजा करें. हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ें और चोला चढ़ाएं. आज अगर कहीं गाय मिले तो हरा चरा जरूर खिलाएं.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.