क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य :
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज चन्द्रमा की शुभ दृष्टि कन्या राशि पर पड़ने वाली है. ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा और उत्साह से भरा रह सकता है. लंबे समय से जिस काम को लेकर आप इंतजार कर रहे थे, उसमें अच्छी खबर मिलने की संभावना है.परिवार या रिश्तेदारों की ओर से भी कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.
नौकरी मे आज सकरात्मक संकेत मिल सकता है :
नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है. अधिकारियों से प्रशंसा मिलने की संभावना है.कुछ लोगों के लिए प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की चर्चा भी शुरू हो सकती है. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें भी आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है.
व्यापार मे अन्य दिनों की तुलना मे होगा लाभ :
व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन सामान्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है.व्यापार में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं और रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. अगर आप किसी नए काम या निवेश की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन उसके लिए अनुकूल माना जा रहा है. सही योजना और मेहनत से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है.
भूमि भवन या वाहन खरीदने के लिए शुभ दिन :
अगर आप आज भूमि, भवन या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो ज्योतिष के अनुसार आज का दिन इसके लिए शुभ माना जा रहा है.घर में किसी नई चीज़ की खरीदारी का योग भी बन सकता है. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा.
जीवनसाथी के साथ जा सकते है लम्बे सफर के लिए :
वहीं निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और मजबूत हो सकता है. आज आप दोनों कहीं घूमने या लंबी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं. यह समय आप दोनों के लिए यादगार साबित हो सकता है और आपसी समझ भी बेहतर होगी.
शारीरिक कष्ट से मिलेगा छुटकारा :
स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है. लंबे समय से चल रही शारीरिक या मानसिक परेशानी से राहत मिल सकती है.मन शांत रहेगा और ऊर्जा महसूस होगी.कुल मिलाकर कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशी, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहने वाला है.
उपाय -आज स्नान कर भगवान सूर्य को जल अर्पण करे और भगवान सूर्य के मंत्रो का जाप करे.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.