Aaj ka Kanya Rashifal 15 december: देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते हैं कि घर से निकलते समय गुड़ खाकर निकलना कन्या राशि वालों के लिए आज विशेष शुभ रहेगा. चंद्रमा की कृपा और बुधादित्य राजयोग से रुके कार्य पूरे होंगे और भाग्य आपका साथ देगा. शिव-गणेश की पूजा कर हरा रुमाल साथ रखें, दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. व्यापार में नए सहयोगी जुड़ सकते हैं और पुराने निवेश से लाभ होगा. भवन, वाहन या संपत्ति से जुड़े मामलों में रुचि बढ़ेगी. पैतृक संपत्ति को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है. आज अच्छे और धार्मिक कार्यों में धन खर्च होने के योग भी बन रहे हैं.
यात्रा के लिए आज है शुभ दिन
यात्रा के लिए आज का दिन शुभ है. कोई लाभकारी यात्रा हो सकती है और कहीं से शुभ समाचार मिलने के भी संकेत हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. घर में पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन हो सकता है और आपकी आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. बड़ों का आशीर्वाद लेकर घर से निकलना आपके लिए विशेष लाभकारी रहेगा.
दाम्पत्य जीवन में आएगी मधुरता
प्रेम और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ नजदीकियां मजबूत होंगी. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी. पुराने शारीरिक या मानसिक तनाव में राहत मिल सकती है. कुल मिलाकर, 15 दिसंबर का दिन कन्या राशि जातकों के लिए उन्नति, समाधान और सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है. पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता आपके कदम चूमेगी.
घर से गुड़ खा कर ही निकलें
आज कन्या राशि वालों का शुभ रंग हल्का हरा और शुभ अंक 5 है. आज कन्या राशि वाले पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें. अगर यात्रा करना जरुरी हो तो गुड़ खा कर निकलें. उपाय के तौर पर आज भगवान शिव के साथ भगवान गणेश की पूजा आराधना करें. शमी का पत्ता अवश्य अर्पण करें. आज पॉकेट मे हरे रंग का रुमाल जरूर रखें.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.