Aaj Ka Kanya Rashifal: आज कन्या राशि वालों के लिए कार्यभार बढ़ सकता है और परिवारिक मामलों में तनाव की स्थिति बन सकती है. निवेश में सावधानी रखें और सेहत से जुड़ी छोटी तकलीफों को बिल्कुल नज़रअंदाज़ न करें. आज भगवान गणेश की पूजा अवश्य करें.
करना पड़ सकता है ज्यादा भागदौड़
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि नौकरीपेशा वाले आज अपने वाणी और व्यावहार पर नियंत्रण रखें. यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको आज अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है. जिस वजह से ज्यादा भागदौड़ करना पड़ सकता है. इससे आपकी परेशानी भी बहुत कुछ बढ़ सकती है. कोई काम ना होने की वजह से चिंताग्रस्त हो सकते हैं. किसी मामले को लेकर कोर्ट कचहरी के चककर काटना पड़ सकता है.
धन निवेश करने से पहले अवश्य कर लें सोच-विचार
यदि आप कपड़े का व्यवसाय करते हैं तो उसमें आज आर्थिक हानि हो सकता है व्यापार मंदा रहेगा. शेयर बाजार में धन निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य कर ले अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है. खर्च पर आज नियंत्रण रखे अन्यथा बजट गड़बड़ा सकता है.
पैतृक सम्पति को लेकर हो सकता है वाद-विवाद
परिवार मे पैसो या पैतृक संपप्ति को लेकर आपसी विवाद हो सकता है. जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है. इसलिए किसी बात को लेकर अटके नहीं. पार्टनर के साथ भी आज संबंध थोड़े तनावपूर्ण हो सकता है.
चेस्ट पेन को नहीं करें इग्नोर
अगर आप वाहन चलाते हैं तो सावधानी पूर्वक चलायें अन्यथा दुर्घटनग्रस्त हो सकते हैं. आज का दिन शरीर में थोड़ी सी ऐंठन महसूस हो सकती है. चेस्ट पैन भी हो सकता है इग्नोर बिल्कुल ना करे.हालांकि आज का दिन मन बेहद प्रसन्न रहेगा. हालांकि आज का दिन सेहत के प्रति थोड़ा सतर्क भी रहे. ज्यादा भागदौड़ बिल्कुल भी ना करें. समय पर भोजन ले और नियमित योग या व्यायाम करें.
उपाय – आज भगवान गणेश की पूजा करें और दुर्वा अर्पण करें. इसके साथ ही लड्डू का भोग लगाएं. सब बढ़ियां होगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.