देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते है की आज कन्या राशि के जातकों को भाग्य का जबरदस्त साथ मिलेगा, काम में सफलता और आर्थिक लाभ के नए अवसर बनेंगे. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और क्रश को प्रपोज करने का सुनहरा मौका रहेगा.
आज आय के नए-नए स्रोत बनने वाले हैं. आज के दिन आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यापार में जबरदस्त मुनाफे का योग बनेगा. खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, घरेलू उपकरण की दुकानदारों को.वाहन खरीदने का भी योग बन रहा है. आज के दिन बेशक शेयर मार्केट में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं. आज घर मे मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है.
बच्चों की शिक्षा और करियर के लिए अच्छा दिन
बच्चों की शिक्षा और उनके करियर को लेकर आप कुछ प्लान कर सकते हैं. छोटे बच्चों को स्कूल में दाखिले को लेकर भी आज आप कुछ प्लानिंग करेंगे. माता-पिता से आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा. लेकिन आपको आज पड़ोसियों से उलझने से बचना चाहिए नहीं तो कहासुनी हो सकती है.
क्रश को करे प्रपोज, मिलेगी सफलता:
आज दिन अपने पार्टनर को सरप्राइज गिफ्ट दें. पार्टनर खुश होंगी रिश्ते में मजबूती आएगी. आज के दिन पार्टनर के परिवार के साथ भी मिल सकते हैं. जीवनसाथी आपकी हर कार्यों में मदद करेगी. सिंगल जातक लोग अपने क्रश को आज प्रपोज कर सकते हैं जिससे आपको सफलता मिलेगी और इससे प्रेम संबंध मजबूत होगा.
आज मन रहेगा प्रसन्न:
आज का दिन मानसिक तनाव समाप्त होगा.मन शांत एवम प्रसन्न रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी शारीरिक कष्ट से छुटकारा मिलेगा. नियमित योग एवं संतुलित आहार लें.
आज का शुभ रंग -पीला
शुभ अंक -08
उपाय – आज पीला वस्त्र पहनकर भगवान विष्णु की पूजा आराधना करे और तुलसी दल अर्पण करे. इसके साथ ही भगवान विष्णु के सहस्त्र नाम का जाप करे.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.