Aaj Ka Kanya Rashifal: आज कन्या राशि वालों का मन थोड़ा बेचैन रह सकता है, इसलिए किसी भी नए काम की शुरुआत टालें. हनुमान जी का स्मरण और बजरंग बाण का पाठ दिनभर की रुकावटों को दूर कर सकता है.
कार्य में नहीं मिलेगी सफलता
आज कोई भी कार्य करे सोच समझ कर करें. कार्य में जल्दबाजी बिल्कुल भी ना बरतें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है. हालांकि अगर आप आज कोई नया कार्य की शुरुआत करना चाहते है तो टाल दें. आज आपको किसी भी कार्य मे सफलता नहीं मिलेगी. आज आपको क्रोध करने से बचना होगा नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है.
नौकरी मे स्थान परिवर्तन की हो सकती है बात:
कन्या राशि वाले ऐसे लोग जो बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज अच्छी जॉब मिल सकती है, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे. वहीं जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं उन्हें नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बनती हुई दिख रही है. इस कारण वे आज थोड़ा परेशान दिखेंगे.
उपाय- यदि आज आप अपना काम बनाना चाहते है तो आज निश्चित तौर पर लाल वस्त्र धारण कर भगवान हनुमान जी की पूजा आराधना करें, साथ ही आज हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.