आज चन्द्रमा की शुभ दृष्टि कन्या राशि वालों को करियर, धन और रिश्तों में बड़ा लाभ दिला सकती है.लेकिन पूर्व दिशा की यात्रा से बचें और दिन की शुरुआत शिव आराधना से करें, सफलता आपके कदम चूमेगी.
वैवाहिक जीवन में आएगी मधुरता
अगर आप रिलेशनशिप में है तो उस रिलेशनशिप में स्थिरता आएगी. सिंगल जातक लोगों को किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. जिसकी तरफ आप आकर्षित भी हो सकते हैं. आज का दिन जीवनसाथी के साथ समय बिताने की कोशिश करें वैवाहिक जीवन मे मधुरता आएगी.
भाई-बहन की आर्थिक मदद
माता-पिता के साथ समय बिताने की कोशिश करें मन अच्छा लगेगा. भाई बहन को आर्थिक मदद भी कर सकते हैं. परिवार और जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं.
पेट दर्द से रह सकते हैं परेशान:
आज के दिन बाहर का खाना खाने से बचें. पेट दर्द से परेशान रह सकते हैं. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें. नियमित योग व्यायाम करते रहें और संतुलित आहार लें.
उपाय-
सुबह स्नान कर सफेद वस्त्र धारण कर भगवान शिव के मंदिर जाकर पंचोपचार विधि से पूजा आराधना करें, धतूरा का फल और पुष्प अवश्य अर्पण करें.
शुभ रंग सफेद
शुभ अंक -08
सुझाव – आज पूर्व दिशा की और यात्रा करने से बचें. अगर जाना अनिवार्य है तो शीशा देखकर या घी खा कर ही निकलें.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.