Aaj ka dhanu Rashifal 4 march 2026: ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातक अगर प्रेम में हैं और आपका रिलेशन किसी कारणवश खराब हो गया है तो आज आपको काफी खुशियां मिलने वाली हैं. आज आपके पार्टनर की वापस एंट्री हो सकती है, जिससे आपका दिन बड़ा अच्छा रहेगा. उन्होंने बताया कि….
नौकरी-पेशा लोगों के लिए अच्छा है दिन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातक अगर किसी नौकरी में हैं तो आज का दिन उनके लिए बेहतर रहने वाला है. उन्होंने बताया कि आज आप अपनी प्रोफेशनल इमेज को बेहतर बना सकते हैं, जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा. उन्होंने बताया कि अगर आप बिजनेस में हैं तो आज आप किसी नए आइडिया पर काम कर सकते हैं. इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी और आपकी कमाई बढ़ेगी.
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपने घर-परिवार की सुख-सुविधाओं पर कुछ पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. आपकी आर्थिक स्थिति आज अच्छी रहेगी. हालांकि, आज के दिन आपको किसी को उधार देने से बचना चाहिए. साथ ही निवेश करने से भी आपको परहेज करना चाहिए, नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है.
प्रेम में होगी पार्टनर की वापसी
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातक अगर प्रेम में हैं और आपका रिलेशन किसी कारणवश खराब हो गया है तो आज आपको काफी खुशियां मिलने वाली हैं. आज आपके पार्टनर की वापस एंट्री हो सकती है, जिससे आपका दिन बड़ा अच्छा रहेगा. उन्होंने बताया कि अगर आपका पैसा कहीं रुका हुआ है तो आज के दिन आपको वह वापस मिल सकता है. हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर आज आपको थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. बाहर का खाना खाने से आपको परहेज करना चाहिए. धनु राशि के जातकों को आज शादीशुदा जीवन में कुछ गलतफहमियों का सामना करना पड़ सकता है. आज के दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए.
उपाय
धनु राशि के जातकों को आज भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए और दिन की शुरुआत गणेश स्तुति से करनी चाहिए. ऐसा करना आपके लिए अच्छा रहेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 6 रहने वाला है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.