Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 3 March 2026: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक समृद्धि लेकर आया है. जहां पुराने मित्रों से मुलाकात मन को खुश करेगी, वहीं धन लाभ के भी प्रबल योग हैं. हालांकि, लव लाइफ में सावधानी बरतने की जरूरत है. जानें आज के दिन को और भी शुभ बनाने के लिए बजरंगबली की पूजा कैसे करें.
जल्दीबाजी में लिया गया निर्णय पड़ सकता है भारी
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन आपको किसी पुराने निवेश से फायदा हो सकता है, साथ ही आपका पुराने लंबे समय से फंसा हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है, जिस कारण आपके आर्थिक स्थिति में बदलाव संभव है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज आपको किसी भी तरह का निर्णय लेने में सावधान रहने की आवश्यकता है. जल्दीबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय आपको भारी पड़ सकता है. अगर आप कोई नया बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो उसमें भी जल्दीबाजी आपको मंहगा पड़ सकता है. आज के दिन आपको किसी कानूनी काम में भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है. जिस से आज के दिन आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है.
परिवार में रहेगा खुशियों से भरा माहौल
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन भावनात्मक रहने वाला है. आज के दिन आपके परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. आज के दिन आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है. आपके लव लाइफ में आज थोड़ी परेशनियां आ सकती है, किसी कारण आपके बीच दूरी आ सकती है, ऐसे में आपको काफी समझदारी से काम लेना चाहिए. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों की सेहत आज काफी अच्छी रहेगी, आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा भी फिक्रमंद होने की जरूरत नहीं है. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 5 रहने वाला है. आज के दिन आपको बजरंगबली की पूजा करनी चाहिए, ऐसा करना आपके लिए शुभ रहेगा.
About the Author

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.