Aaj ka dhanu Rashifal: आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन चंद्रमा पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में होंगे. जिसके आज के दिन आपका ध्यान विलासिता और सुख-सुविधाओं की तरफ अधिक होगा.
आज के दिन अपने वाणी में रखें सौम्यता
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन सूर्य और बुध का वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे. उन्होंने कहा कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपनी वाणी में सौम्यता रखनी चाहिए. अन्यथा आज के दिन आपको बेवजह के विवाद का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन अपने कार्यस्थल पर आपको थोड़ी सावधानी से काम करना चाहिए. इस से आज के दिन आपको बड़ी सफलता मिल सकती है. उन्होंने बताया कि आज के दिन अपने कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है.
कागजी कामकाज में बरतें सावधानी
आज के दिन आपके काम-काज से लोग काफी प्रभावित होंगे. अगर आप कोई कारोबार करना चाहते हैं तो आज के दिन आप उसकी शुरुआत कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन आपको किसी भी तरह के कागजी कामकाज में काफी सावधानी बरतनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. लेकिन आज के दिन आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं. अगर आप शेयर बाजार या सट्टा बाजार में पैसा लगाना चाहते हैं, तो आज के दिन ऐसा करने से परहेज करें. ऐसा करने से आपको धन हानि हो सकती है.
आज के दिन भावनाओं से भरा रहेगा दिन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन चंद्रमा पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में होंगे. जिसके आज के दिन आपका ध्यान विलासिता और सुख-सुविधाओं की तरफ अधिक होगा. उन्होंने कहा कि आज के दिन आपको परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे. हालांकि, परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए उनकी जरूरतों का विशेष ध्यान रखें. उन्होंने कहा कि आज घर पर किसी मांगलिक कार्य या धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हो सकता है, जिससे घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा. उन्होंने बताया कि प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल है, लेकिन अपने साथी पर अपने विचार थोपने से बचें. आज शाम के समय किसी पुराने दोस्त से मुलाकात आपकी पुरानी यादों को ताज़ा कर देगी.
स्वास्थ्य को लेकर बरतें विशेष सतर्कता
उन्होंने बताया कि आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए. आज के दिन आपको पेट से जुड़ी समस्याएं, एसिडिटी या रक्तचाप जैसी किसी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है. आज के दिन आप वाहन चलाते समय आज विशेष सावधानी बरतें. उन्होंने बताया कि आज के दिन ओम भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करना चाहिए. आज के दिन आपको पीले रंग के वस्त्र धारण कर गाय को गुड़-चना खिलाना चाहिए.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.