भोपाल में राष्ट्रीय बाल रंग महोत्सव में मानभूम छऊ नृत्य को प्रथम स्थान

सिटी रिपोर्टर} भोपाल में हुए राष्ट्रीय बाल रंग महोत्सव में झारखंड अव्वल रहा है। मानभूम छऊ नृत्य को प्रथम स्थान मिला है। 10 साल में पहली बार झारखंड फर्स्ट आया है। यह राष्ट्रीय महोत्सव इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल में हुआ, जहां 22 राज्यों के बाल कलाकारों ने भाग लिया था। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में कला, संस्कृति और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है। झारखंड की टीम ने अपनी पारंपरिक विरासत का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मानभूम छऊ नृत्य प्रस्तुत किया। दर्शकों एवं निर्णायकों ने बच्चों की उत्कृष्ट अभिव्यक्ति, ताल-लय, वेशभूषा और नृत्य शैली की सराहना की। इस शानदार प्रस्तुति ने झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर एक अलग चमक प्रदान की।
cb news brief
सिटी रिपोर्टर} रांची यूनिवर्सिटी के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के छात्र जिन्होंने यूथ फेस्ट रूनु झुनू में पुरस्कार प्राप्त किया उन्हें शुक्रवार को सम्मानित किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. पी के झा और असिस्टेंट प्रो. डॉ. कंजीव लोचन ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए आगे के लिए शुभकामनाएं दी। इसमें क्विज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त अभिनन्दन सिंह, गौरव कुमार, शिखा कच्छप, प्रदीप कुमार आदि शामिल थे।
सिटी रिपोर्टर } सीयूजे में चल रहे आईसीएसएसआर-प्रायोजित दो-सप्ताहिक क्षमता निर्माण कार्यक्रम के पांचवें दिन शुक्रवार को कई सत्र आयोजित किए गए। दिन का शैक्षणिक सत्र भारतीय सांख्यिकी संस्थान, न्यू बरगंडा, गिरिडीह के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हरि चरण बेहरा द्वारा संचालित किया गया। उन्होंने गुणात्मक शोध और सहयोगात्मक अन्वेषण पर केंद्रित तीन प्रभावशाली सत्र प्रस्तुत किए। डॉ. बेहरा ने प्रतिभागियों को गुणात्मक शोध के प्रमुख उपकरणों से परिचित कराया, जिनमें साक्षात्कार अनुसूची, अवलोकन अनुसूची और फोकस समूह चर्चा की संरचना शामिल हैं।
सिटी रिपोर्टर } टेंडर हार्ट स्कूल के कक्षा एक के छात्र आद्विक उरांव ने नेशनल जीत कुने दो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में सिल्वर जीता। नई दिल्ली में आयोजित 5वीं नेशनल जीत कुने दो चैंपियनशिप में देशभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। आद्विक ने अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए यह मेडल जीता। स्कूल के चेयरमैन सुधीर तिवारी ने छात्र को बधाई और शुभकामनाएं दी।
सिटी रिपोर्टर } लोकभवन में राज्यपाल ने शुक्रवार को डॉ. स्वर्णलता की लिखी पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक से छात्रों के विश्लेषण, कौशल, समस्या समाधान, क्षमता और नेतृत्व गुण का विकास होगा। मौके पर वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आदित्य नाथ शाहदेव, डॉ. संजीव चतुर्वेदी, डॉ. आलम आरा, प्रमोद कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
सिटी रिपोर्टर } आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में शुक्रवार को विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें पेंटिंग्स, मूर्तियां और हस्तशिल्प कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया। प्रतियोगिता में आर्यन राजवार, शुभम शाह ग्रुप (ईको फ्लावर) पहला, संजीव कुजूर ग्रुप (ऑटोमेटिक इरिगेशन सिस्टम) दूसरा, श्रेया कुमारी ग्रुप (बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक) तीसरा, और मेगा विनर आयुष चौरसिया ग्रुप (वाटर प्रीवेंटिंग रोड एंड ऑटोमेटिक रेलवे ब्रिज) रहा। स्कूल के प्रिंसिपल मनोज कुमार और वाइस प्रिंसिपल मनीष मिशाल ने भी बच्चों की सराहना की। इसी तरह भविष्य में नए-नए आविष्कारों को करने के लिए प्रोत्साहित किया।
आरयू स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के यूथ फेस्ट के विजेता हुए सम्मानित
टेंडर हार्ट के आद्विक ने नेशनल मार्शल आर्ट में जीता सिल्वर
राज्यपाल ने डॉ. स्वर्णलता की लिखी पुस्तक का किया विमोचन
आदर्श विद्या मंदिर: विज्ञान और शिल्पकला में दिखाई प्रतिभा
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.