टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने रोमांचक सेमी फाइनल मुकाबले में जैसे ही इंग्लैंड को पराजित किया, लोगों का समूह राजबाड़ा की तरफ दौड़ पड़ा। शहर के लगभग हर हिस्से से वाहनों पर सवार क्रिकेट प्रेमी राजबाड़ा पहुंचे। तिरंगा लहराते हुए भारतीय टीम के उत्साह बढ़ाने वाले नारे लगे और जीत का जश्न मनाया गया। चौक के चारों तरफ हजारों लोग एकत्र हो गए। देर रात तक लोग यहीं डटे रहे। अब भारतीय टीम फाइनल में 8 मार्च को न्यूजीलैंड से मुकाबला करेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.