सिसवन प्रखंड के रामगढ़ पंचायत स्थित मेंहदार के बाबा महेंद्रनाथ धाम सहित अन्य मंदिरों में शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
सीवान जिले के सिसवन प्रखंड के रामगढ़ पंचायत स्थित मेंहदार के बाबा महेंद्रनाथ धाम सहित अन्य मंदिरों में गुरुवार शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
प्रधान पुजारी तारकेश्वर उपाध्याय उर्फ लालका बाबा के अनुसार, बीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
श्रद्धालुओं ने बाबा महेंद्रनाथ धाम मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा था।
सिसवन प्रखंड के अन्य छोटे-बड़े मंदिरों में भी शिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। यहां भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
शिवरात्रि के अवसर पर सिसवन प्रखंड में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। मंदिर परिसरों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.