नववर्ष के पहले दिन गुरुवार को रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। झारखंड और बिहार सहित अन्य राज्यों से हजारों भक्त मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। भक्तों ने कतारबद्ध होकर मंदिर में प्रवेश किया और मां छिन्नमस्तिके की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नए साल की शुरुआत की।
परिजनों और मित्रों के साथ पिकनिक का आनंद लिया
रामगढ़ से लगभग 28 किलोमीटर दूर स्थित यह मंदिर एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। पूजा-अर्चना के बाद दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर की प्राकृतिक वादियों में अपने परिजनों और मित्रों के साथ पिकनिक का आनंद लिया। कई भक्तों ने दामोदर नदी के संगम स्थल पर नौका विहार भी किया।
श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रजरप्पा पुलिस और मां छिन्नमस्तिका मंदिर न्यास समिति ने व्यापक प्रबंध किए थे। भीड़ को नियंत्रित करने और भक्तों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मी सुबह से ही मंदिर क्षेत्र में तैनात थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.