न्यू चंडीगढ़ स्थित इंडिया व साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मैच के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई।
न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वीरवार को होने वाले टी-20 मैच के लिए भारत और साउथ अफ्रीका की टीम आज शाम को पहुंचेगी। टीम शाम पांच के करीब पहुंचेगी। इसके बाद सीधे होटल जाएगी। वहीं, स्टेडियम पर मैच के लिए इंतजाम
पुलिस की तरफ से सिक्योरिटी रिव्यू की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की दिक्कत लोगों को न उठानी पड़े। चंडीगढ़ में चंडीगढ़ पुलिस तो पंजाब में पंजाब पुलिस के सुरक्षा पहरे में टीम रहेगी। इसके अलावा स्टेडियम ग्राउंड और सभी गेट पर विशेष कैमरे लगाए जा रहे है। वहीं, सुरक्षा इंतजामों को लेकर पंजाब पुलिस के स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। यह कांफ्रेंस दोपहर 3.45 बजे होगी।
दाेपहर में भुवनेश्वर से आएगी टीमें
साउथ अफ्रीका और इंडिया के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज़ खेली जा रही है। पहला मैच 9 दिसंबर को कटक (Barabati Stadium) में खेला गया था, जहां भारत ने 101 रनों से जीत हासिल की। आज दोनों टीमें कटक से ही चंडीगढ़ पहुंच रही हैं। दोनों टीमों और मैच ऑफ़िशियल्स को चंडीगढ़ स्थित हयात रीजेंसी और हयात सेंट्रिक में ठहराया जाएगा।
यह मैच 11 तारीख को चंडीगढ़ में होगा। फिर 12 तारीख को चार्टर फ्लाइट से टीम धर्मशाला के लिए रवाना होगी, जहां 14 को तीसरा मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। हालांकि पहले दोपहर दो बजे टीमें पहुंचने का अनुमान था।
इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी खुशी मनाते हुए। (फाइल फोटो)
पंजाब के तीन खिलाड़ी टीम में
भारत की टीम में तीन प्लेयर शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह व अभिषेक शर्मा पंजाब से हैं। इनमें दो खिलाड़ियों का यह होम टाउन है शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों पर सबकी नज़र रहेगी। इससे पहले यह खिलाड़ी आईपीएल मैच में एक-दूसरे के सामने हुए थे। शुभमन गिल गुजरात टाइटंस से खेलते हैं। अर्शदीप सिंह पंजाब और अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद से खेलते हैं। गिल और अभिषेक शर्मा के मेंटर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.