उज्जैन | महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के युवा कलाकार वंश मीणा ने साबूदाने के एक सूक्ष्म दाने पर भगवान शिव का लघु पोट्रेट बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आवेदन किया, जिसे अब आधिकारिक स्वीकृति मिल गई है। इतने छोटे माध्यम पर चित्र बनाना अत्यंत धैर्य, साधना और तकनीकी कौशल का काम माना जाता है। वंश ने 5.5 मिमी के दाने पर यह चित्र करीब 12 मिनट में बनाकर तैयार किया है। इसके लिए वे काफी समय से अभ्यास कर रहे थे। वंश ने बताया कि यह चित्र उन्होंने आध्यात्मिक श्रद्धा से प्रेरित होकर तैयार किया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.