प्रदेश के कई जिलों में लगातार दूसरे दिन कोहरा छाया रहा। इस दौरान दिन व रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक 19 व 25 दिसंबर को एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिससे सर्दी और बढ़ेगी। वहीं, हिसार में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, यमुनानगर में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री रहा, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है। मगर, विक्षोभ के आने से नमी भी आई, जिससे सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब ठंड को दोहरी मार पड़ रही है। दूसरे दिन सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक, भिवानी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, चरखी दादारी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में कोहरा छाया रहा। अब हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो गई है, जिस कारण से सोमवार को दिन व रात के तापमान में भी कमी आई है।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
अभी कोहरा से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। 19 दिसंबर और उसके बाद 25 दिसम्बर को एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में एक बार फिर से बादलवाही और कोहरे की संभावना बन रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.