प्रदर्शन के मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि सरकार ने लाडली बहना योजना शुरू की है और अब मुख्यमंत्री का अभिनंदन नहीं करने पर बहनों की जांच की बात कही जा रही है। यह भाजपा की महिलाओं के प्रति भावनाओं को दर्शाता है। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रचना तिवारी ने मंत्री शाह के बयान को गलत बताया और उनके इस्तीफे की मांग की है।
ये भी पढ़ें- Who is Vijay Shah: सीएम की बहनों को धमकाने वाले मंत्री शाह का विवादों से पुराना नाता, इन बयानों ने कराई फजीहत
पानी चालू करते ही गरमाया माहौल
प्रदर्शन के दौरान तैनात एसडीम बजरंग बहादुर सिंह ने पुतले की आग बुझाने के लिए जैसे ही फायर फाइटर टीम से पानी चालू करने के लिए कहा तो माहौल गरमा गया। शहर अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने जाकर पाइप पकड़ लिया। इसके बाद धक्कामुक्की होने लगी। इस धक्कामुक्की में जहां कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी, महिला अध्यक्ष रचना तिवारी, नेता प्रतिपक्ष दीपक उर्फ मुल्लू राठौड़ सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता ठंडे पानी से भीग गए तो वहीं इस हंगामे के दौरान खंडवा सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग सिंह बहादुर, कोतवाली थाना प्रभारी मनोज दवे सहित फायर स्टाफ और पुलिसकर्मी भी गीले हो गए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.