कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुल्लावाला में सभा आयोजित कर ग्रामीणों से श्रमिक हितों की योजना को बचाने के लिए सहयोग देने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पत्र भी ग्रामीणों को वितरित किया गया।
सभा में काफी संख्या में मनरेगा श्रमिक और कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने योजना का नाम बदलकर मनरेगा की मूल भावना को कमजोर करने का प्रयास किया है। कांग्रेस मनरेगा के मूल स्वरूप को यथावत करने के लिए मनरेगा बचाओ संग्राम शुरू कर चुकी है।
ब्लाॅक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि मनरेगा निर्धन और श्रमिकों का अधिकार है। पंचायत स्तर पर चौपाल, नुक्कड़ सभा और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान बीडीसी आशीया परवीन, जावेद हुसैन, बसारत अली, वसीम, गुलशाना, मकसूद अली, फूल जहां आदि मौजूद रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.