बेलडांगा में निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान सामने आया है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि पूरे देश में नफरत का माहौल बनाने का तरीका है। पश्चिम बंगाल सरकार को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि हुमायूं कबीर 2019 में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुका है। मैं चाहूंगा कि पश्चिम बंगाल सरकार इस पर कड़ी कार्रवाई करे। मस्जिद बनाई जा सकती है, लेकिन मस्जिदों के नाम पर राजनीतिक खेल खेलना गलत है। बाबर हमारे पूर्वज नहीं थे।
ये भी पढ़ें- Parliament: 58000 करोड़ का निजी कोचिंग उद्योग बन रहा परिवारों पर भारी बोझ; सवाल पर संसद में क्या बोली सरकार?
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ने हाल ही में कहा था कि हम उखाड़ कर फेंक देंगे, ऐसे बयान माहौल खराब करते हैं। बाबर हमारा कोई बुजुर्ग नहीं था, वह एक बादशाह था और चला गया। मैं हमेशा जोड़ने की बात करता हूं, तोड़ने की नहीं। मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है, ऐसा काम नहीं होना चाहिए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.