सूरजपुर जिले के नगर पंचायत जरही में आज कांग्रेस के 10 पार्षदों ने अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कार्यालय नहीं खुलने दिया। इस दौरान पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन भी किया, जिसके चलते कई घंटों तक कर्मचारी कार्यालय के बाहर भटकते रहे।
कांग्रेसी पार्षदों का आरोप है कि अधिकारी उनके वार्डों में विकास कार्य नहीं होने दे रहे हैं। पार्षदों ने यह भी दावा किया कि अधिकारी मनमानी पूर्वक काम कर रहे हैं और कांग्रेसी पार्षदों की उपेक्षा की जा रही है।
पार्षदों ने बताया कि नगर पंचायत में अभी तक पीआईसी (पार्षद इंप्लीमेंटेशन कमेटी) का गठन भी नहीं किया गया है। प्रदर्शन के दौरान नगर पंचायत के सीएमओ (मुख्य नगरपालिका अधिकारी) मौके से नदारद रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.