झारखंड में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रांची जिले में कांके का न्यूनतम पर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में झारखंड में यह सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, 6 जिलों का न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी पांच जिलाें में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा और लोहरदगा शामिल है। साथ ही राज्य के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
हजारीबाग में अलाव तापते लोग।
सुबह कोहरा और दिन में मौसम शुष्क रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार, चाइबासा जिले में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आगे सुबह व शाम में कोहरा धुंध छाया रहेगा। वहीं, दिन में मौसम शुष्क रहेगा। रात में ठिठुरन रहेगी। उत्तरी पश्चिमी हवाओं की वजह से ठंड में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।

लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा
राजभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में 10 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। पलामू में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। खूंटी में 07.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
कई जिलों में सुबह कोहरा छाया रहा। ओस की बूंदें जम रही हैं। पाला पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो गई है। दिन भर शीतलहर चल रही है। इससे लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लातेहार में सुबह छाया घना कोहरा।
बीपी, शुगर के मरीज नियमित रूप से दवा और भोजन जरूर लें
इधर, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सच्चिदानंद के अनुसार, कड़ाके की पड़ रही ठंड में सतर्कता बढ़ाने की जरूरत है। घर से बाहर निकलने से पहले पूरे शरीर को गर्म कपड़ों से ढंक कर निकलें। गर्म पेय पदार्थ का अधिक सेवन करें।
रात में अचानक बिस्तर से ना निकले। बीपी, शुगर या अन्य मरिज जो दवा लेते हैं, वह नियमित रूप से दवा खाने के साथ ही किसी तरह की परेशानी होने पर तत्काल अपने चिकित्सक से संपर्क करें। ठंड में बच्चों पर अभिभावक विशेष ध्यान दें। हमेशा गर्म कपड़े पहना कर ही रखें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.