सोमवार सुबह चल रही तेज पछिया हवा
समस्तीपुर में सर्दी का सितम जारी है। जिले में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। 9 किलोमीटर की रफ्तार से बर्फीली हवा चल रही है। जिससे कनकनी बढ़ गई है। पिछले 24 घंटा के दौरान अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। जिससे अधिकतम और न्
सोमवार को सुबह से ही तेज पछिया हवा चल रही है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। धूप नहीं निकलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ-साथ कोचिंग संस्थानों को 7 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है।
प्री बोर्ड या फिर बोर्ड परीक्षा को लेकर संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षा के संचालन को इससे मुक्त रखा गया है। शिक्षक तय समय से स्कूल आएंगे और हाजिरी लगाना भी अनिवार्य होगा। निगम प्रशासन की ओर से चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।
कड़ाके की ठंड के बीच पशु को चारा दे रहे किसान
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर
डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ अब्दुल सत्तार ने बताया कि आगामी 7 जनवरी तक कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रह सकती है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर बिहार के मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 24 घंटा के दौरान सुबह की आद्रता 98 फीसदी, जबकि दोपहर की आद्रता 87 फीसदी दर्ज की गई है। इस अवधि में 8.8 किलोमीटर की रफ्तार से बर्फीली पछिया हवा चल रही है।

ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.