पेंड्रा-बिलासपुर रोड पर बसंतपुर के पास एक कोयला लदा ट्रेलर कुत्ते को बचाने के प्रयास में पलट गया। इस हादसे में ट्रेलर चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि सड़क पार कर रहे दो राहगीर बाल-बाल बच गए। यह घटना पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर हुई।
जानकारी के अनुसार, कोयला लेकर रायपुर जा रहा भारी ट्रेलर बसंतपुर क्षेत्र में अचानक सड़क पर आए एक कुत्ते को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हो गया। चालक ने तुरंत ब्रेक लगाए, लेकिन वाहन सड़क किनारे पलट गया। इससे ट्रेलर में लदा कोयला सड़क पर बिखर गया।
कुछ समय के लिए यातायात बाधित
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेलर की रफ्तार तेज थी। हादसे के बाद चालक को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। ट्रेलर पलटने के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से जल्द ही सामान्य कर दिया गया।

स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग
पेंड्रा-बिलासपुर रोड पर जर्जर सड़कें, वाहनों की तेज रफ्तार और आवारा जानवर लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। चालकों को गति नियंत्रित रखने, जानवरों पर ध्यान देने और फॉग लाइट्स का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। वहीं, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला प्रशासन से सड़क मरम्मत और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग भी तेज हो गई है।

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.