मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक दिवसीय प्रधानाचार्य सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए सरकारी कॉलेजों की आंतरिक रैंकिंग जारी की। समग्र रैंकिंग में राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर ने पहला स्थान हासिल किया, जिसके बाद दूसरे स्थान पर राजकीय महाविद्यालय संजौली और तीसरे स्थान पर राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला रहा। टियर-1 श्रेणी में सरकारी कॉलेज हमीरपुर पहले स्थान पर रहा, संजौली कॉलेज दूसरे और राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया।
टियर-2 में सरकारी कॉलेज भोरंज पहले स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर सरकारी कॉलेज सरस्वतीनगर शिमला और तीसरे स्थान पर सरकारी कॉलेज सुन्नी रहा। टियर-3 में सरकारी कॉलेज कफोटा ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि डिग्री कॉलेज दालडाघाट दूसरे और सरकारी कॉलेज चैलकोट तीसरे स्थान पर रहा। मुख्यमंत्री ने सभी शीर्ष रैंक वाले कॉलेजों को सम्मानित किया और उन्हें एक-एक लाख रुपये के चेक प्रदान किए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.