गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज दूसरी बार बजट-पूर्व संवाद करने पहुंच रहे हैं। वे आज मानेसर में राज्य बजट को अधिक समावेशी, विकासोन्मुख और जन आकांक्षाओं के अनुरूप तैयार करने के लिए बिजनेसमैन, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि और व्यापार जगत से जुड़े प्रमुख लोगों से मीटिंग करेंगे। मुख्यमंत्री 15 दिन पहले गुरुग्राम में मीटिंग कर अलग अलग क्षेत्र के एक्सपर्ट से राय ले चुके हैं। राज्य सरकार द्वारा बजट निर्माण की प्रक्रिया में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। प्रदेश के बजट लेंगे सुझाव बैठक के दौरान औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन, रोजगार, इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार, कौशल विकास, नवाचार तथा राज्य की आर्थिक प्रगति से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस बजट-पूर्व परामर्श कार्यक्रम के माध्यम से सरकार का प्रयास है कि नीति निर्माण में सुझावों को सम्मिलित किया जाए, ताकि आगामी बजट प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा दे सके और हर वर्ग को समान अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। गुरुग्राम, फरीदाबाद और हिसार में कर चुके संवाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इससे पूर्व गुरुग्राम के अलावा फरीदाबाद एवं हिसार में आयोजित बजट-पूर्व परामर्श कार्यक्रमों में भी भाग ले चुके हैं। इन बैठकों के दौरान महिलाओं, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया गया था। मजबूत बजट तैयार करना उद्देश्य इन संवादों के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से संबंधित मुद्दों और विकास से जुड़े सुझावों को संकलित किया गया। राज्य सरकार द्वारा आयोजित ये बजट-पूर्व परामर्श कार्यक्रम आगामी वित्तीय वर्ष के लिए एक मजबूत, संतुलित और भविष्य उन्मुख बजट तैयार करने की दिशा में अहम कदम माने जा रहे हैं, जिसमें विकास, सामाजिक न्याय और आर्थिक सुदृढ़ता के बीच संतुलन स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.