झज्जर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज दोपहर बाद करीब 2 बजे झज्जर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां अनाज मंडी में आयोजित बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के भतीजों के शादी समारोह में शिरकत करेंगे। हालांकि कार्यक्रम सामाजिक है, लेकिन राज्यसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले हो रहे इस आयोजन पर राजनीतिक नजरें भी टिकी रहेंगी। कार्यक्रम में विधायक कुलदीप वत्स के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों से आने वाले विधायकों की मौजूदगी और आपसी बातचीत पर भी राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव से पहले इस तरह के आयोजनों में नेताओं की मौजूदगी और आपसी मुलाकातों को लेकर चर्चाएं तेज रहती हैं। ऐसे में शादी समारोह के बहाने कई नेताओं के आपसी संवाद और राजनीतिक समीकरणों को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री के झज्जर आगमन को लेकर डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अगुवाई में जिला प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी तैनात रहेंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.