लैंसडौन वन प्रभाग, जिला प्रशासन की ओर से दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। आज फेस्टिवल का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कोटद्वार पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में प्रसिद्ध सिद्धबली हनुमान मंदिर में भी पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
शुक्रवार को ग्रास्टनगंज हेलिपैड पर क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी व भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल समेत कई भाजपा नेताओं और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने उनकी अगवानी कर स्वागत किया।
ये भी पढे़ं…Uttarakhand: विधानसभा चुनाव; भाजपा मंत्रियों की सीट नहीं बदलेगी, कट सकता है टिकट, पार्टी आंकेगी लोकप्रियता
यहां से सीएम श्रीसिद्धबली मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे। इसके बाद वे करीब पांच किमी दूर सनेह में आयोजित बर्ड फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। बर्ड फेस्टिवल में देशभर के बर्ड वॉचिंग के शौकीन पक्षी प्रेमी पहुंचे हुए हैं। सुबह सात बजे से लैंसडौन वन प्रभाग के विभिन्न बर्ड वाचिंग ट्रेल में पक्षियों के दीदार करने के लिए पक्षी प्रेमी पहुंचे हुए हैं।