युद्ध प्रभावित अरब देशों में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए पंजाब सरकार सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू से फोन पर बात कर विशेष विमान चलाने की अपील की।
वहीं, एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया।
सीएम ने भरोसा जताया कि जल्द ही सभी पंजाबी सुरक्षित स्वदेश लौटेंगे। सहायता के लिए एनआरआई विंग के 24×7 कंट्रोल रूम नंबर 0172-2600042, 0172-2600043 और व्हाट्सएप 94787-79112 जारी किए गए हैं।
मंत्री रवजोत ने बताया कि उड़ानों की संख्या घटने से कई एयरलाइंस किराए में भारी वृद्धि कर रही हैं। उन्होंने इन रूटों पर किराया नियंत्रण लागू करने और विशेष राहत उड़ानें शुरू करने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार की चिंताओं पर प्राथमिकता से विचार का आश्वासन दिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.