बदायूं। मतदाता सूची को त्रुटिरहित व अद्यतन बनाने के उद्देश्य से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया। यह अभियान जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय के नेतृत्व में जिलेभर में संचालित किया गया। अभियान के दौरान सभी नामित (पदाभिहीत) अधिकारियों ने अपने-अपने बूथों पर निर्धारित समय सुबह साढ़े दस बजे से अपराह्न डेढ़ बजे तक मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्राप्त कीं।
विशेष अभियान दिवस के अवसर पर छह जनवरी को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली के सापेक्ष मतदाताओं से नाम जोड़ने, नाम हटाने, संशोधन एवं स्थानांतरण से संबंधित दावे और आपत्तियां ली गईं। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी प्रकार के प्रपत्र (फार्म) भी बूथों पर उपलब्ध कराए गए, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अभियान के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वैभव शर्मा, एसडीएम सदर मोहित कुमार के साथ निरीक्षण किया। इसके अलावा सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारी, सुपरवाइजर व अन्य पदाभिहीत अधिकारियों से बातचीत कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विशेष अभियान दिवस को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया गया। संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक अधिकारियों की ओर से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रिक्शों पर लाउडस्पीकर लगवाकर तथा डुगडुगी बजवाकर आमजन को अभियान के बारे में जागरूक किया गया।
लोगों से अपील की गई कि वे अपने मतदाता विवरण की जांच अवश्य करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो निर्धारित समय में उसका सुधार कराएं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वैभव शर्मा ने बताया कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और अपात्र नामों को सूची से हटाया जा सके।
मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश
सैदपुर। रविवार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नायब तहसीलदार सृजन यादव ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएलओ के संशोधन कार्यों की समीक्षा कर मतदाता सूची में त्रुटि सुधार को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कन्या संविलियन विद्यालय, सैय्यद गालिब अली तालिब अली मेमोरियल इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय, नगर पंचायत सभागार, नवाबपुरा, नंदवारी सहित सभी 20 मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। बीएलओ को निर्देश दिए कि वे सभी आवेदनों और संशोधन अनुरोधों को समयबद्ध तरीके से निपटाएं। संवाद
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.