कबीरधाम जिले में पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी के आदिवासी बालक हॉस्टल का एक गंभीर वीडियो सामने आया है। इस वीडियों में बच्चे बीड़ी पीते दिखाई दे रहे है। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। शुरूआती जांच में यह वीडियो सहीं पाई गई है। बताया जा रहा है कि यहां के हॉस्टल अधीक्षक अवकाश पर थे। इस दौरान बच्चे खुलेआम परिसर में टेबल लगाकर बीड़ी पी रहे थे। इस हॉस्टल में सभी बच्चे आदिवासी व बैगा समुदाय से है।
वीडियो सामने आने के बाद अब प्रशासन द्वारा जांच कराए जाने की बात कही गई है। वहीं, हॉस्टल अधीक्षक मोती लाल का कहना है कि यह वीडियो चपरासी ने बनाया है। ये काम पर नहीं आता है व अवकाश के दिनों का भी वेतन मांगता है। मुझे बदनाम करने के लिए वीडियो बनाया है। इस संबंध में मैने अपने उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.