सीएम नायब सिंह सैनी आज पंचकूला में इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (IISF) कार्यक्रम संबोधित करेंगे।
पंचकूला के सेक्टर-5 शालीमार ग्राउंड पर आयोजित हो रहे इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (IISF) में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से हजारों छात्र, युवा शोधकर्ता और विज्ञान प्रेमी भाग ले रहे हैं। फेस्टिवल
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज आयोजित प्रथम सत्र को संबोधित करेंगे। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कल फेस्टिवल का शुभारंभ किया था। वहीं हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष 9 दिसंबर को समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
पंचकूला में 6 दिसंबर से 9 दिसंबर तक 11वें इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (IISF) 2025 की मेजबानी चल रही है।
आत्मनिर्भर भारत थीम पर आयोजित
आईआईटीएम पुणे के निदेशक डॉ. सूर्यचंद्र राव ने बताया कि इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का आयोजन पिछले 10 वर्षों से किया जा रहा है और इसका 11वां संस्करण इस वर्ष पंचकूला में 6 से 9 दिसंबर तक आयोजित होगा। इस वर्ष का थीम विज्ञान से समृद्धि आत्मनिर्भर भारत रखा गया है।
इसके तहत विभिन्न सब-थीमों पर इंटरएक्टिव सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विद्यार्थियों को बताया जाएगा कि विज्ञान और तकनीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने में कैसे सहायक हो सकते हैं।
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अग्रसर प्रयास
विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि लगभग 40 से 50 हजार लोग इस आयोजन में शामिल होंगे। विद्यार्थियों को इसरो एवं डीआरडीओ के वैज्ञानिकों से मिलने–जुलने और बातचीत करने का अवसर मिलेगा। फेस्टिवल के दौरान समुद्री यान से संबंधित एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं, शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाना है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.