छिंदवाड़ा जिले में कथित विवादित बयानों के विरोध में आयोजित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की रैली को पुलिस ने मानसरोवर कॉम्प्लेक्स परिसर में ही रोक दिया। पार्टी की योजना रैली को मानसरोवर कॉम्प्लेक्स से कलेक्टर कार्यालय तक ले जाकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की थी, लेकिन प्रशासन ने आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। रैली में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए, वहीं बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग भी समर्थन में उपस्थित रहे। जैसे ही कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ने लगे, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रैली को रोक दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
रैली को देखते हुए पहले से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जानकारी के अनुसार जिले के 9 थानों के थाना प्रभारी (टीआई) सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मानसरोवर कॉम्प्लेक्स, कलेक्टर कार्यालय और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया था। एहतियातन फायर ब्रिगेड की भी व्यवस्था की गई। ज्ञापन को लेकर बनी स्थिति
पुलिस अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर ही ज्ञापन लेने की बात कही। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर रैली को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती। वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं ने रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देने पर जोर दिया। कुछ समय तक इसी मुद्दे पर पुलिस और पार्टी पदाधिकारियों के बीच चर्चा चलती रही। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मौके पर पुलिस बल तैनात है। प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क बना हुआ है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.