काफी संख्या में मितानिनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मितानिन शासन की कई योजनाओं को पूरा करने के लिए काम करती है, लेकिन पिछले करीब 3 माह से उन्हें प्रोत्साहन राशि नहीं मिल सका है। जिसके कारण अब उन्हें आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जिसके लिए सोमवार को मितानिनों को कलेक्टर के न
कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन में बताया कि शहरी मितानिनों को अगस्त से अक्टूबर तक तीन माह का राशि अब तक नहीं मिल सका है।
यह राशि हर माह 15 से 20 तारीख तक आ जाता था, लेकिन अब यह प्रोत्साहन राशि हर माह नहीं बल्कि 3-4 माह रूककर आ रहा है। जिसके कारण अब तक यह राशि नहीं आया है।
ऐसे में सभी मितानिनों को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकांश मितानिन परिवार अपने घर खर्च और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इस वेतन पर पूरी तरह निर्भर हैं। ऐसे में उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द ही प्रोत्साहन राशि दिलाने की मांग की है।
किस्तो में राशि मिल रही मितानिन संघ अध्यक्ष सरिता चौहान ने बताया कि आज हम लोग यहां ज्ञापन सौंपने आए हैं। अब तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिल सकी है। पहले हर माह 15-20 को आ जाता था।
अब तो प्रोत्साहन राशि रूक-रूक कर आ रहा है। किस्तो में दिया जा रहा है। इससे घर कैसे चलेगा। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होगी तो वे अपनी मांगो को लेकर मंत्री के पास जाएंगे और प्रयास किया जाएगा कि राशि मिल जाए।
उन्होंने बताया कि पहले भी हड़ताल हो चुकी है। 50 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने की बात हुई थी, लेकिन अब तक किसी को वह लाभ नहीं मिल सका है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.