छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर चल रहे दबाव और किसानों की मांग के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा फैसला लिया है। अब किसान 5 और 6 फरवरी को धान बेच पाएंगे। यह फैसला उन किसानों के हित में लिया गया है, जो किसी कारण से तय समय में धान नहीं बेच पाए थे। इस तरह सरकार ने 2 दिन धान खरीदी की तारीख बढ़ा दी है। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीएम साय का अभार जताया है। दरअसल, मंगलवार को भूपेश बघेल ने सीएम को पत्र लिखकर धान खरीदी की समय बढ़ाने की मांग की थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि, किसानों से धान का एक-एक दाना खरीदा जाना चाहिए।
इन किसानों को मिलेगा अतिरिक्त मौका खरीदी केंद्रों पर पूरी तैयारी के निर्देश किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बारदाना (बोरियां) की पर्याप्त व्यवस्था हो, हमालों की संख्या पर्याप्त रखी जाए खरीदी प्रक्रिया सुचारु और समय पर पूरी हो। किसानों के हित में सरकार का फैसला राज्य सरकार का कहना है कि, यह निर्णय किसानों की उपज का सुरक्षित और निर्बाध विक्रय सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार आवश्यक कदम उठा रही है। सरकार के इस फैसले से उन किसानों को राहत मिलेगी, जो तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से अब तक धान नहीं बेच पाए थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.