छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी से इनकार करने पर गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान प्रेमी घर पर नहीं था। माता-पिता ने युवती की लाश घर के रोशनदान से लटका देखा, तब उनके होश उड़ गए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मस्तूरी थाना के मल्हार चौकी क्षेत्र की है। मल्हार क्षेत्र की युवती का ग्राम धनगवा निवासी राजू लहरिया (33) के साथ प्रेम संबंध था। दोनों अक्सर एक दूसरे से मिलते थे। युवती बार-बार शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन उसका प्रेमी रातु टालमटोल करता रहा। 24 फरवरी को युवती राजू के घर पहुंच गई। इस दौरान राजू ने अपने घर पर ही उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। युवती ने शादी करने बोली तो प्रेमी ने किया इंकार इसके बाद जैसे ही युवती ने शादी की बात कही तो प्रेमी ने मना कर दिया। इससे नाराज युवती उसके घर में रहने लगी। इस बात से नाराज प्रेमी राजू घर छोड़ कर भाग गया। फोन करने पर प्रेमी फोन भी उठाना बंद कर दिया। जिसके बाद युवती परेशान होकर मानसिक दबाव में आ गई। युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान गुरुवार की रात युवती ने प्रेमी राजू के माता-पिता के साथ खाना खाई और कमरे में सोने चले गई। रात में उसने कमरे के रोशनदान के एंगल से स्कार्फ बांधकर फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह माता-पिता सोकर उठे तो युवती ने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से झांकने पर उन्हें युवती की लाश रोशनदान से फंदे पर लटकते दिखाई दी। परिजनों ने हत्या का केस दर्ज करने की मांग इस दौरान राजू के माता-पिता ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने मृतका के प्रेमी के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने और दुष्कर्म की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया है। जिसके बाद पुलिस ने युवती के परिजन को बुलवाया। उनकी मौजूदगी में शव का पंचनामा के बाद पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया। जिसके बाद परिजन थाना पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ चौकी में पहुंच कर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की। आत्महत्या के लिए उकसाने वाला प्रेमी गिरफ्तार वहीं, पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया, जिसके बाद आरोपी राजू लहरिया की तलाश शुरू कर दी। आरोपी राजू घर छोड़कर बिलासपुर के सरकंडा में छिपा था। जहां दबिश देकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.