BCCI वुमन्स अंडर 23 वनडे ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की ने बिहार को 224 रन के बड़े अंतर से हराया है। जयपुर में खेले गए इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान में 359 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। चेज करने उतरी बिहार की टीम के प्लेयर्स में बड़े स्कोर प्रेशर साफ तौर पर दिखाई। टीम प्रेशर में सर्वाइव नहीं कर पाई। पूरी टीम 41 ओवर में 135 रन बनाकर सिमट गई। छत्तीसगढ़ के बल्लेबाज चमके पहले खेलते हुए छत्तीसगढ़ की ओपनर बल्लेबाज मानश्री मौर्य ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 113 रन बनाए। चंद चेलक ने (74 रन) ने उनका बढ़िया साथ निभाया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 146 रन की मजबूत साझेदारी कर टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। इसके अलावा ऐश्वर्या सिंह ने 70 रन और राधिका नेताम ने नाबाद 53 रन का योगदान दिया। बिहार की ओर से तेजस्वी को 2 विकेट मिले।
बिहार की यशिता ही संघर्ष कर पाईं बिहार के लिए यशिता सिंह ने नाबाद 66 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। छत्तीसगढ़ की ओर से गेंदबाजी में तान्या बेरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि साक्षी शुक्ला ने 3 विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ अंडर-23 महिला टीम ने टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बिहार को 224 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.