छतरपुर शहर में इन दिनों रसोई गैस सिलिंडरों की कमी से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। गैस एजेंसियों पर सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। रविवार सुबह से ही शहर की अलग-अलग गैस एजेंसियों के बाहर बड़ी संख्या में लोग सिलिंडर लेने के लिए लाइन में खड़े दिखाई दिए। ताजा हालात शहर की स्वरूप गैस एजेंसी के गोडाउन के सामने देखने को मिले, जहां सिलिंडर लेने के लिए भारी भीड़ जुट गई।
सुबह से ही लोग अपने खाली सिलिंडर लेकर एजेंसी के बाहर पहुंचने लगे और अपनी बारी का इंतजार करते रहे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि एजेंसी के बाहर लंबी कतार लग गई। लाइन में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष सभी शामिल थे। कई लोग घंटों तक लाइन में खड़े रहकर सिलिंडर मिलने का इंतजार करते दिखाई दिए।
सिलिंडरों की कतारें, उपभोक्ताओं की भीड़
एजेंसी के गोडाउन परिसर में सिलिंडरों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। उपभोक्ता अपने-अपने सिलिंडर लेकर लाइन में खड़े दिखाई दिए। सुबह से ही सैकड़ों लोग सिलिंडर लेने के लिए पहुंच गए थे। भीड़ बढ़ने के कारण एजेंसी परिसर में अव्यवस्था जैसी स्थिति बन गई।
ये भी पढ़ें: Ujjain News: बेटी के प्रेम विवाह से आहत पिता ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी दिल दहला देने वाली बात
पुलिस सुरक्षा में किया जा रहा वितरण
हालात बिगड़ते देख एजेंसी प्रबंधन ने पुलिस की मदद ली। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की मौजूदगी में उपभोक्ताओं को सिलिंडर वितरित किए जा रहे हैं, ताकि किसी तरह की धक्का-मुक्की या विवाद की स्थिति न बने। गैस सिलिंडर की कमी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें सिलिंडर लेने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। कुछ लोग तो सुबह जल्दी आकर भी अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे।
प्रशासन से की जल्द सप्लाई की मांग
शहर में लगातार बढ़ती गैस की मांग और सीमित आपूर्ति के कारण यह समस्या और गंभीर होती जा रही है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन और गैस एजेंसियों से जल्द पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.