छत्तीसगढ़ के रायपूर से एक अनोखी घटना सामने आई है. जहां डेंगू के डर से एक शख्स मच्छर मारकर नगर निगम दफ्तर पहुंच गया.बताया जा रहा है कि उस व्यक्ति को मच्छर के काटने से डेंगू का डर सताने लगा. यहां तक की आसपास डेंगू के बढ़ते मामलों की खबरें सुनकर वह इतना चिंतित हो गया कि मच्छर को सबूत के तौर पर साथ ले जाने का फैसला कर लिया. मच्छर को मारकर उसने उसे कागज और धागे से बांधा और नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत कर दी. ये सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.