हरियाणा सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए शुरू की गई पंडित दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
मुख्यमंत्री बताया कि ने दिन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। यह योजना एक नवंबर से शुरू की गई थी। इस योजना में यह बदलाव किया गया है कि अब महिलाओं को हर महीने राशि नहीं मिलेगी बल्कि तीन माह के अंतराल के बाद एक साथ 6300 रुपये हर पात्र महिला के खाते में आएंगे।
हरियाणा सरकार लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये महिलाओं को हर माह देती है। एक लाख रुपये तक सालाना आय वाले गरीब परिवारों की महिलाओं को सरकार इस योजना के तहत राशि सीधा उनके खातों में डालती है। प्रदेश में 7 लाख लाभर्थियों को उनके खाते में दूसरी किस्त भेजी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दिनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त जारी की है। 7 लाख 1 हजार 965 बहनों जो लाभार्थीयों के खातों में 148 करोड़ की राशि डाली गई है। 30 नवंबर तक इन एप पर 9 लाख 592 महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया था। इसमे से 7 लाख 1 हजार महिला पात्र पाई गई हैं। 5 लाख ने अपना आधार केवाईसी करवाया है, जबकि 1 लाख से अधिक बहनों का केवाईसी पेडिंग है।
मुख्यमंत्री ने कहा 23 वर्ष या इससे अधिक की महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं। जिनकी पारिवारिक आय सालाना एक लाख तक है। इसमें एक ही परिवार की कई महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती है।
मुख्यमंत्री ने कहा रोजाना काफी संख्या में बहनें इसमे जुड़कर इसका लाभ ले रही हैं। 15 लाख से ज्यादा बहनों को हर घर हर ग्रहणी योजना के तहत 500 रुपये का गैस सिलेंडर दे रहे हैं। अब यह तय किया गया है कि हर 3 माह में महिलाओं के खाते में इक्कठा पैसा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 हजार के करीब पुरुषों ने भी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था, जिसको रद्द किया गया है। इसमें दूसरे राज्यों से भी लोगों ने आवेदन किया था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.