US में चंडीगढ़ के अनुज ने की अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या।
अमेरिका में अपनी भारतीय गर्लफ्रेंड की चाकू गोदकर हत्या करने के बाद एक युवक अमेरिकी पुलिस को गुमराह कर भारत भाग आया। आरोपी शनिवार को यूएस से सीधी फ्लाइट लेकर अमृतसर पहुंचा और इसके बाद उसके चंडीगढ़ आने की जानकारी सामने आई है। अमेरिकी एजेंसियों के मुताब
अमेरिकी पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है और वह चंडीगढ़ का रहने वाला है। उस पर अमेरिका में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड निकिता गोडिशला की चाकू से बेरहमी से हत्या करने का आरोप है। घटना को अंजाम देने के बाद अर्जुन ने चालाकी से पुलिस स्टेशन जाकर निकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, ताकि शक से बच सके।
नए साल से लापता निकिता
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 2 जनवरी को अर्जुन शर्मा ने हॉवर्ड काउंटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड निकिता गोडिशला नए साल की शाम से लापता है। अर्जुन का दावा था कि उसने निकिता को आखिरी बार कोलंबिया के ट्विन रिवर्स रोड स्थित अपने फ्लैट में देखा था।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस दिन अर्जुन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, उसी दिन वह अमेरिका छोड़कर भारत के लिए रवाना हो गया। इस जानकारी के बाद पुलिस का शक गहराया। इसके बाद डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने अर्जुन के फ्लैट की तलाशी के लिए सर्च वारंट जारी किया।
हत्या के बाद गिरफ्तारी वारंट जारी
पुलिस जब अर्जुन शर्मा के फ्लैट में पहुंची तो वहां से निकिता गोडिशला का शव बरामद हुआ। निकिता के शरीर पर चाकू के कई निशान थे, जिससे साफ हो गया कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है।
शव मिलने के बाद अमेरिकी पुलिस ने अर्जुन शर्मा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। आरोपी को पकड़ने के लिए अमेरिकी पुलिस फेडरल एजेंसियों के साथ मिलकर कार्रवाई कर रही है। वहीं, भारतीय एजेंसियों को भी इस मामले में अलर्ट किया गया है।
नए साल की शाम को हुई हत्या की आशंका
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि निकिता की हत्या नए साल की शाम करीब 7 बजे के बाद की गई थी। हत्या के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना से पहले दोनों के बीच किसी तरह का विवाद हुआ था या नहीं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.