चंडीगढ़ सेक्टर-41 स्थित शराब के ठेके के बाहर सिगरेट लेने गए एक युवक को 8 से 10 युवकों ने हालचाल पूछने के बहाने बुलाया, फिर मारपीट कर दी। हमले में युवक को पीठ, चेहरा, बाजू और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना को चार दिन बीत जाने के बावजूद
घटना 13 मार्च की रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार युवक हर्ष सेक्टर-41 में शराब के ठेके के बाहर सिगरेट लेने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद 8-10 युवकों ने उससे हालचाल पूछने के बहाने बातचीत शुरू की और अचानक उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने हर्ष के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मारपीट के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पीसीआर ने घायल हर्ष को सेक्टर-16 स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद पुलिस स्टेशन-39 की टीम अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए।
घायल हर्ष ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उस पर हमला करने वालों में अनिकेत, सट्टा, गट्टू, गोपी समेत अन्य युवक शामिल थे, जो सेक्टर पंजाब में रहते हैं।
पुलिस स्टेशन 39 चंडीगढ़।
चार दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी
घायल के भाई सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि घटना को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस ने मारपीट करने वाले युवकों को गिरफ्तार नहीं किया है और न ही उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
सुनील ने बताया कि वह फोटोग्राफी का काम करता है और उसका भाई हर्ष उसके साथ हेल्पर के तौर पर काम करता है। उसने कहा कि मारपीट करने वाले युवक उसी इलाके में खुलेआम घूम रहे हैं, जिसके कारण परिवार में डर का माहौल है।
सुनील का कहना है कि वह खुद भी उसी सेक्टर में रहता है, लेकिन अब बाहर निकलने से डर लगता है कि कहीं आरोपी उसके साथ भी मारपीट न कर दें। परिवार ने पुलिस से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.