चंडीगढ़ में वीआईपी शौक रखना एक युवक को महंगा पड़ गया। गाड़ी में पुलिस की नेम प्लेट और अंदर लाल बत्ती लगाकर घूम रहे युवक को चंडीगढ़ पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। जांच में मामला फर्जी निकला, जिसके बाद ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आरोप में उसका चालान काट दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस थाना सेक्टर-3 की टीम ने की। टोल टैक्स और चालान से बचने का जुगाड़ पुलिस जांच में सामने आया कि गाड़ी चालक का नाम चिराग है और वह हरियाणा सचिवालय में काम करता है। पूछताछ में उसने बताया कि वह टोल टैक्स से बचने के लिए गाड़ी के आगे पुलिस की नेम प्लेट रख लेता था और अंदर लाल बत्ती लगा रखी थी, ताकि लोग उसे पुलिस की गाड़ी समझें। जांच में यह भी सामने आया कि चिराग कई बार चालान से बचने के लिए भी इसी तरीके का इस्तेमाल करता रहा है। पुलिस ने वाहनों की नियमित चेकिंग के दौरान उसकी गाड़ी को रोका। जब दस्तावेजों और पहचान की जांच की गई तो पता चला कि उसका पुलिस विभाग से कोई लेना-देना नहीं है। चेकिंग के दौरान गाड़ी के अंदर कोई भी पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं था और गाड़ी भी चिराग की निजी गाड़ी ही थी। नहीं आई सिफारिशें काम जानकारी के मुताबिक, जब चंडीगढ़ पुलिस ने लाल बत्ती और पुलिस नेम प्लेट लगी गाड़ी को रोका, तो गाड़ी चालक चिराग ने चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों पर एक बड़े अधिकारी का नाम लेकर दबाव बनाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मामले की जानकारी थाना प्रभारी पुलिस स्टेशन सेक्टर-3 नरेंद्र पटियाल को दी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.