केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार 24 दिसंबर को दोपहर बाद चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। उनके कार्यक्रम पंचकूला में हैं। मगर वह दोपहर के समय चंडीगढ़ पहुंचेंगे और कुछ समय तक यहां रहेंगे। पुलिस विभाग ने शहर में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। वीवीआईपी मूवमेंट और
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 24 दिसंबर को दक्षिण मार्ग पर एयरपोर्ट लाइट पॉइंट से ट्रिब्यून चौक तक, पूर्व मार्ग पर ट्रिब्यून चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट तक और मध्य मार्ग पर ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट से फन रिपब्लिक लाइट पॉइंट तक (पंचकूला की ओर) यातायात नियंत्रित रहेगा। यह ट्रैफिक रेगुलेशन दोपहर 2:30 बजे से 4:00 बजे तक और शाम 7:00 बजे से 8:30 बजे तक लागू रहेगा।
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जारी एडवाइजरी।
चंडीगढ़ पुलिस ने की एडवाइजरी घर से रूट देखकर निकलें पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले चंडीगढ़ पुलिस द्वारा बताए गए रूट देखकर ही निकलें। यात्रा से पहले रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर नजर रखें। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्थिति के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन में बदलाव भी किया जा सकता है।
मेयर पद चुनाव से पहले शाह का दौरा अहम चंडीगढ़ में मेयर पद का एक साल का समय पूरा हो चुका है। जनवरी में मेयर पद के लिए चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी मेयर पद पर फिर से कब्जा जमाना चाहती है। इस लिए वह चाहते हैं कि आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों को भाजपा में ज्वाइन करवा लिया जाए। तीन पार्षदों से भाजपा की बात भी लगभग तय हो चुकी है। यह चर्चा है कि उक्त पार्षदों को आज अमित शाह से मिलवाया जा सकता है और उन्हें पार्टी में शामिल किया जा सकता है।
पंचकूला में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल पंचकूला में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण सहित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके अतिरिक्त, गृह ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में पुलिस पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगे तथा जवानों को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘साहिबजादों को नमन’ कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के रूप में शिरकत करेंगे। वे वीर बाल दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.