चंडीगढ़ में अचानक ट्रेन चलने पर यात्री नीचे गिर गया। (फाइल फोटो)
चंडीगढ़-पंचकूला रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस से जुड़े हादसे में अंबाला रेल मंडल ने जांच शुरू कर दी है। जांच में शामिल हाेने के लिए आज 7 कर्मचारी-अधिकारी तलब किए गए। हादसे की गूंज रेल मंत्रालय तक होने के कारण रेल मंडल अंबाला पूरी गंभीरता दिखा रहा
चंडीगढ़ के एडवोकेट सुरेंद्र भारद्वाज ने जीआरपी चंडीगढ़ थाना को भेजी शिकायत में दावा किया कि लोको पायलट ने डिपार्चर टाइम (चलने का समय) से पहले ट्रेन चला दी। जिससे ट्रेन में चढ़ रही कई सवारियां नीचे गिर गई। एक यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में फंस गया। आसपास खड़े लोगों ने उसे खींचकर बाहर निकाला।
वहीं, एक दूसरा व्यक्ति भी नीचे गिर गया गया, जिसे बचाने के लिए उसकी बेटी ट्रेन से कूद गई। उनके पैर में चोट आई है। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि घटना में ट्रेन में मौजूद TTE को भी चोटें आई हैं, उनका टैबलेट तक टूट गया। जिसके बाद GRP ने रेल संचालन स्टाफ के खिलाफ हत्या के प्रयास में मामला दर्ज किया है, जिसकी जांच चल रही है।
यात्री के नीचे गिरने के बाद लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी।
ये अधिकारी पूछताछ के लिए तलब
अंबाला मंडल द्वारा गठित आपरेटिंग, मैकेनिकल और आरपीएफ अधिकारियों की टीम ने निम्नलिखित विभाग के जिम्मेदारों को तलब किया है। इनमें ट्रेन मैनेजर, लोको पायलट, डिप्टी एसएस, केबिन मास्टर (पावर केबिन), सब-इंस्पेक्टर (आरपीएफ), कॉमर्शियल एवं टिकट चेकिंग स्टाफ, सिग्नल एवं टेलीकाम स्टाफ शामिल हैं। यात्रियों के वीडियो बयान भी जांच कमेटी के पास आ चुके हैं।
GRP ने मांगा ड्यूटी रोस्टर
रेलवे के साथ-साथ जीआरपी भी अपनी जांच कर रही है। चंडीगढ़ जीआरपी थाना इंचार्ज उर्मिला के अनुसार रेल संचालन से जुड़े स्टाफ का ड्यूटी रोस्टर स्टेशन अधीक्षक से मांगा जा रहा है। जिसका पत्र आज जीआरपी चंडीगढ़ थाना के द्वारा लिखा जाएगा। वहीं लोको पायलेट और टीटीई की डिटेल के लिए कालका स्टेशन मास्टर से जानकारी मांगी जा रही है। सभी को नोटिस भेजकर जांच में शामिल किया जाएगा।
2 दिन में आएगी जांच रिपोर्ट- डीसीएम
अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन कुमार झा ने कहा कि हमने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। सहायक अधिकारियों की यह टीम दो दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर यदि कोई दोषी होगा, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

हादसे को लेकर जानकारी देते हुए यात्री उर्वशी कक्कड़।
अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला…
- रुककर फिर चली ट्रेन- घटना शनिवार सुबह करीब 7 बजे की है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर कालका-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12006) में सवार शिकायतकर्ता सुरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि कई यात्री ट्रेन में चढ़ रहे थे, लोको पायलट ने ट्रेन को अचानक आगे बढ़ा दिया। अचानक ट्रेन रुकने और फिर चलने से यात्रियों का संतुलन बिगड़ गया। कई लोग प्लेटफॉर्म पर गिर गए, जिनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे।
- युवती के पैर में चोट आई- शुभम भारद्वाज नाम के एक यूजर ने एक्स पर ट्वीट करते हुए मामले की शिकायत की। इसके बाद जीआरपी ने संज्ञान लेते हुए लोको पायलट के खिलाफ एफआई दर्ज की। सुरेंद्र ने बताया कि वह पत्नी सुमन और बेटी स्वास्तिका के साथ चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहे थे। ट्रेन में गिरने से स्वास्तिका के पैर में भी चोट आई है।
- टीईटी का टैबलेट टूट गया- सुरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि ट्रेन में सवार एक टीटीई को भी चोट आई है। टिकट चेक करते समय टीईटी के पास टूटा हुआ टैबलेट था, जो ट्रेन चलने पर नीचे गिरकर टूट गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.