चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित जाकिर हुसैन रोज गार्डन में 51वें रोज फेस्टिवल का रंगारंग आगाज हो गया है। तीन दिवसीय फूलों का यह मेला 20 से 22 फरवरी तक चलेगा। रोज फेस्टिवल केवल गुलाबों की खूबसूरती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, लाइव प्रस्तुतियां और प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसका उद्घाटन चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने किया। रोज गार्डन में 600 से अधिक किस्मों के गुलाब खिले हुए हैं। दर्शकों की सुविधा के लिए पौधों के पास नाम और जानकारी वाले बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि लोग विभिन्न प्रजातियों के बारे में जान सकें। इस बार बोनसाई पौधों की प्रदर्शनी और दुर्लभ गुलाब भी विशेष आकर्षण हैं। रोज फेस्टिवल को और अच्छा बनाया जाएगा चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने रोज गार्डन में रोज फेस्टिवल का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस फेस्टिवल को देखने के लिए ट्राई सिटी और दूर-दूर से लोग आते हैं। छोटे बच्चे, परिवारों के साथ बड़े-बुजुर्ग सभी यहां पहुंचते हैं। पहले हम इस आयोजन पर अलग से खर्च करते थे, लेकिन इस बार हमने सोचा कि इसी आयोजन से इसका खर्च निकल आए, और ऐसा ही हुआ। आगे इसे और बेहतर बनाने के लिए योजना बनाई जा रही है कि इसे किस तरह और आकर्षक बनाया जा सके। चंडीगढ़ नगर निगम को यदि किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी तो प्रशासन उनकी पूरी मदद करेगा। ये रहेंगी प्रमुख गतिविधियां ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी रोज फेस्टिवल को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। आमजन से अपील की गई है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करें। निर्धारित पार्किंग स्थल सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम पार्किंग सेक्टर-17 मल्टी लेवल पार्किंग नीलम सिनेमा पार्किंग सेक्टर-17 बस स्टैंड के सामने पार्किंग सेक्टर-16/17 के आसपास चिन्हित अस्थायी पार्किंग स्थल अतिरिक्त सड़कों, साइकिल ट्रैक और पैदल मार्ग पर वाहन खड़े करने पर कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया जा सकता है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.