चंडीगढ़ में आयोजित धरने में पहुंचे लोग, पूर्व डिप्टी सुखबीर सिंह बादल, बीजेपी विनीत जोशी व अनिल सरीन।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आधिकारिक हेलिकॉप्टर के बारे में कथित तौर पर भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में दस इन्फ्लुएंसर और डिजिटल प्लेटफॉर्म के खिलाफ कुछ दिन पहले FIR दर्ज हुई थी। इस मामले में आज चंडीगढ़ में पत्रकारों की तरफ से प्र
प्रकाश बादल के सामने विपक्ष खुलकर बोलता था
चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में प्रदर्शन हुआ। करीब दो घंटे यह प्रदर्शन चला। ठंड होने के बावजूद काफी संख्या में इस मौके पत्रकार पहुंचे। इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह बादल ने पत्रकारों और RTI एक्टिविस्ट के साथ एकजुटता दिखाते हुए कहा कि जब प्रकाश सिंह बादल मुख्यमंत्री थे,
तो विपक्ष भी उनके खिलाफ खुलकर बोलता था। पत्रकार भी उनके बारे में बुराई करते थे, फिर भी बादल साहब उनसे पूछते थे, “आप कैसे हैं? मैं आपके लिए क्या कर सकता हूँ?” उन्होंने कहा कि यही सच्ची लीडरशिप है।सुखबीर सिंह बादल ने एक्टिविस्ट को यह पता लगाने के लिए एक और RTI फाइल करने की सलाह दी कि पूरे भारत में अरविंद केजरीवाल के हवाई किराए का भुगतान कौन करता है।
सुखबीर सिंह बादल ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि एफआई प्रेस की आजादी पर सीधा हमला।
सवाल पूछने वाली आवाज को डराने की कोशिश
भाजपा नेता अनिल सरीन और विनीत जोशी ने कहा कि यह सत्ता से सवाल पूछने वाली आवाज को डराने और दबाने की खतरनाक कोशिश है। FIR से सच की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। पंजाब की जनता सब देख रही है और समय आने पर निर्णायक जवाब देगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.