चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में प्रॉपर्टी विवाद के चलते 21 वर्षीय युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृत युवती तानिया स्टेट लेवल हॉकी खिलाड़ी थी। हत्या के पीछ प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा है। आरोप है कि उसके बुआ के बेटे ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है सूचना पर पहुंची सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को लिए भेजा। पिता की शिकायत पर बुआ के बेटे और परिवार 6 सदस्यों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी घर से फरार है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
पहली मंजिल पर बुआ का परिवार, मकान को लेकर चल रहा था विवाद
मृतका के पिता रवि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और सेक्टर-38 में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर की पहली मंजिल पर उनकी बहन अपने बच्चों और अन्य परिजनों के साथ रहती है। दोनों परिवारों के बीच मकान के कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रवि के अनुसार, उनकी बहन का बेटा कृष्णा अक्सर मकान को लेकर उनसे झगड़ा करता था। गुरुवार दोपहर को भी इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते देखते विवाद बढ़ गया। कृष्णा और उसका परिवार मारपीट पर उतारू हो गया और तानिया पर हमला कर दिया पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रवि की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। आरोपी मौके से फरार हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। मामले की जांच जारी है। स्टेट लेवल हॉकी खिलाड़ी थी तानिया
मृतका के पिता ने बताया कि उनके पांच बच्चे हैं, जिनमें तानिया भी शामिल थी। वह ग्रेजुएशन कर चुकी थी और हॉकी की स्टेट लेवल खिलाड़ी थी। शुक्रवार को उसे स्टेट लेवल प्रतियोगिता में खेलने के लिए जाना था, लेकिन उससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.