चंडीगढ़ में सुमित उर्फ गोलू की हत्या का सीसीटीवी सामने आया है। इसमें दोनों आरोपी कृष उर्फ कासू और हनी बुलेट पर आते नजर आते हैं। उस समय मृतक सुमित सेक्टर-37 पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवा रहा था। इसी दौरान दोनों आरोपी बुलेट को साइड में खड़ा कर भागकर आते हैं और सुमित पर तेजधार हथियारों से हमला करना शुरू कर देते हैं। हालांकि, सुमित ने एक्टिवा नहीं रोकी और वहां से तेजी से भगा ले गया। लेकिन आरोपियों ने इससे पहले ही उस पर कई वार कर दिए थे, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वो सेक्टर-25 का चौक ही पार कर पाया और कुछ दूरी पर जाकर स्कूटी समेत सड़क पर गिर गया। इसके बाद उसने उठकर भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ कदम चलने के बाद वहीं गिर पड़ा। बता दें कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार रात ही गिरफ्तार कर लिया था। बता दें कि हत्यारे कासू का एक दिन पहले विडियो भी सामने आया था, जिसमें वो खुलेआम धमकियां देते दिख रहा था। वीडियो में उसने कहा था- अब मर्डर होंगे, लाशें बिछेंगी। मृतक के पूरे परिवार पर चंडीगढ़-हरियाणा में केस बुलेट पर आए थे पूरी तैयारी के साथ सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि पहले सुमित सेक्टर-37 पेट्रोल पंप पर एक्टिवा में तेल डलवा रहा था। इसी दौरान बुलेट पर कासू और हनी आते हैं। बुलेट कासू चला रहा था, जिसने सफेद रंग की जैकेट पहन रखी थी, जबकि पीछे हनी बैठा था। उसके दोनों हाथों में तेजधार हथियार थे। दोनों ने बुलेट पंप के सामने सड़क पर खड़ी की और भागकर पंप की ओर आए। उस दौरान सुमित तेल डलवाकर जाने लगा था। उसे रोकते हुए दोनों ने उस पर हथियारों से हमला करना शुरू कर दिया, लेकिन सुमित ने एक्टिवा नहीं रोकी और वह एक्टिवा तेज कर वहां से भाग गया। यहां जानिए कैसे की गई थी सुमित की हत्या… चंडीगढ़ कोर्ट में पेशी के बाद घर लौट रहा था: सुमित उर्फ गोलू मौलीजागरां में रहता था। वह एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल भी जा चुका था। चिट्टे की लत होने की वजह से परिवार ने ही उसे पकड़वाया था। शुक्रवार को वह इसी मामले में चंडीगढ़ कोर्ट में पेशी पर गया था। उसकी मां भी साथ थी। पेशी के बाद उसने मां को घर भेज दिया था, जबकि खुद स्कूटी से सामान लेने चला गया। दो युवकों ने बीजेपी दफ्तर के पास चाकुओं से गोदा : पुलिस के मुताबिक, सुमित सेक्टर-37 के बीजेपी दफ्तर के नजदीक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था। इसी दौरान रास्ते में एक बुलेट पर दो युवक आए। एक के हाथ में हथियार था। दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था। आरोपियों ने उसकी पीठ सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। अस्पताल में हुई मौत, परिवार ने एफआईआर दर्ज कराई: सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुमित को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खून ज्यादा बहने से उसकी मौत हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिवार की शिकायत पर मौलीजागरां के ही युवक किशू और उसके साथी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की थी। अब पढ़िए दोस्त और मां-बहन ने क्या बताया…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.